Tuesday, August 25, 2026
Home Sports Paris Olympics : भारतीय शूटर मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल...

Paris Olympics : भारतीय शूटर मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में

10 मीटर एयर पिस्टल मेंस इवेंट में भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

Advertisement

भारतीय शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। वे कल रविवार 28 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से इस इवेंट के फाइनल में मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।

मनु ने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 पॉइंट्स हासिल किए और 45 शूटर्स में तीसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में दूसरी भारतीय शूटर रिद्म सांगवान फाइनल में नहीं पहुंच पाई। सांगवान 573 पॉइंट्स के साथ 15वें नंबर पर रही। टॉप-8 शूटर्स ने फाइनल के लिए कालिफाई किया है।

चीन ने पेरिस ओलंपिक-2024 का पहला गोल्ड जीता

इससे पहले, चीन ने पेरिस ओलंपिक-2024 का पहला गोल्ड जीता। चाइनीज टीम शूटिंग के 10 मीटर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनी। रिपब्लिक ऑफ कोरिया दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। कजाक टीम ने इन गेम्स का पहला मेडल अपने नाम किया।

Advertisement

इसी इवेंट में भारतीय जोड़ियां छठे और 12वें नंबर पर रहीं। भारत की टीम-2 रमिता (314.5) और अर्जुन (314.2) कुल 628.7 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि टीम-1 में एलावेनिल (312.6) और संदीप (313.7) की जोड़ी कुल 626.3 अंकों के साथ 12वें नंबर पर रही।

10 मीटर एयर पिस्टल मेंस इवेंट में भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। सरबजोत 9वें और अर्जुन 18वें स्थान पर रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट