Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव पति ने एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट्स का...

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव पति ने एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट्स का किया दौरा, भूमि अधिग्रहण की ली जानकारी

संयुक्त सचिव ने एसईसीएल के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के नए वित्तीय वर्ष के लक्ष्य तथा उसकी प्राप्ति की कार्ययोजना की भी जानकारी ली।

Advertisement

कोरबा, 08 अप्रेल। कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव बीपी पति ने एसईसीएल के कोरबा कोलफ़ील्ड्स की गेवरा, दीपका व कुसमुंडा मेगा परियोजनाओं का दौरा किया। इस अवसर पर एस एन कापरी निदेशक तकनीकी (योजना परियोजना) उनके साथ रहे।

श्री पति ने गेवरा माइन पहुंचे तथा व्यू प्वाइंट से खनन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने एचईएमएम मशीनों के कार्यसंचालन को देखा और डिस्पैच व्यवस्था के निरीक्षण हेतु पब्लिक साइलो पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन साइलो व उसकी प्रगति के बारे में जाना। श्री पति ने गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में ओबी पर किए पौधरोपण के बारे में भी जानकारी ली तथा खदान में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। संयुक्त सचिव ने एसईसीएल के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के नए वित्तीय वर्ष के लक्ष्य तथा उसकी प्राप्ति की कार्ययोजना की भी जानकारी ली।

कुसमुंडा में व्यू प्वाइंट से अवलोकन उपरांत नीलकंठ पैच में उतरे। उन्होंने खदान के विस्तार से जुड़े भूमि अधिग्रहण पर विस्तार से चर्चा की। जटराज, पाली, पडनिया, गेवरा बस्ती जैसे गाँवों से जुड़े अधिग्रहण के मामलों की जानकारी लेते हुए भूविस्थापन की साइट आदि प्रकरणों पर एरिया टीम से चर्चा की।

दीपका खदान में वे केसीसी पैच, सुआभोंडी पैच गए तथा मलगांव एवं सुआभोंडी गांवों से जुड़े आर एण्ड आर मसलों की जानकारी ली। उन्होंने पहली तिमाही 2022-23 में उत्पादन डिस्पैच के लक्ष्य एवं तैयारी पर भी चर्चा की।
मेगा प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण के उपरांत गेवरा हाउस में तीनों मेगा परियोजनाओं के कोर टीम के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

Advertisement

संयुक्त सचिव कोयला मंत्रालय के दौरे के अवसर पर प्रोजेक्ट्स के महाप्रबंधक एस के मोहंती गेवरा, संजय मिश्रा कुसमुंडा व मधुसूदन किलांबी (प्रभारी जीएम, पी मुखर्जी जीएम (ऑपरेशंस) दीपका, खदानों में साथ रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: