नाटो सैन्‍य अभ्यास के दौरान विमान दुर्घटना, अमरीकी सेना के चार जवानों की मौत

जोनास गहर स्टोर ने ट्वीट किया कि सेवा के सदस्य नाटो अभ्यास "कोल्ड रिस्पांस" में भाग ले रहे थे, जो उत्तरी नॉर्वे में हो रहा है। नॉर्वे में वार्षिक अभ्यास यूक्रेन में युद्ध से संबंधित नहीं हैं।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने कहा है कि नाटो सैन्‍य अभ्यास के दौरान एक विमान दुर्घटना में चार अमरीकी सेनाकर्मियों की मौत हो गई है।

जोनास गहर स्टोर ने ट्वीट किया कि सेवा के सदस्य नाटो अभ्यास “कोल्ड रिस्पांस” में भाग ले रहे थे, जो उत्तरी नॉर्वे में हो रहा है। नॉर्वे में वार्षिक अभ्यास यूक्रेन में युद्ध से संबंधित नहीं हैं।

14 मार्च को आरंभ हुआ यह अभ्यास एक अप्रैल तक चलेगा। नॉर्वे की पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी वी-22बी ऑस्प्रे यान अमरीकी मरीन कोर का था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing