Tuesday, August 25, 2026
Home National News प्रधानमंत्री मोदी ने उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया

ब्रुनेई के धार्मिक मामलों के मंत्री महामहिम पेहिन दातो उस्ताज़ हाजी अवांग बदरुद्दीन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बंदर सेरी बेगवान में प्रतिष्ठित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया। ब्रुनेई के धार्मिक मामलों के मंत्री महामहिम पेहिन दातो उस्ताज़ हाजी अवांग बदरुद्दीन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

ब्रुनेई के स्वास्थ्य मंत्री दातो डॉ. हाजी मोहम्मद ईशाम भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों का समूह भी वहां मौजूद था।

इस मस्जिद का नाम ब्रुनेई के 28वें सुल्तान (वर्तमान सुल्तान के पिता, जिन्होंने इसका निर्माण कार्य भी शुरू करवाया था) उमर अली सैफुद्दीन III के नाम पर रखा गया है और यह 1958 में बनकर तैयार हुई थी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट