COAL
COAL

नई दिल्ली, 19 जुलाई। विद्युत क्षेत्र के लिए कोयले की मांग और आपूर्ति के अंतर में भारी कमी आई। 2021- 22 में यह अंतर केवल 3.66 फीसदी रह गया है।

इसे भी पढ़ें : चार लेबर कोड : देश के लगभग राज्यों ने मसौदा नियमों का किया प्रकाशन, यूनियन विरोध में, देखें सूची :

वित्तीय वर्ष 2021- 22 में विद्युत क्षेत्र के लिए कोयले की मांग 736.86 मिलियन टन थी। घरेलू आपूर्ति 709.86 मिलियन टन हुई। 27 मिलियन टन कोयला आयात किया गया। इस तरह मांग और घरेलू आपूर्ति में अंतर महज 3.66 प्रतिशत रहा। यह आंकड़ा एक रिकार्ड अंतर को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा 27312 रुपए का इजाफा, DA एरियर भी मिलेगा

देश में कुल कोयला मांग और आपूर्ति का अंतर भी घटा है। 2021- 22 में देश में कुल कोयले की मांग 1027.93 मिलियन टन थी। घरेलू आपूर्ति 819.00 मिलियन टन हुई। 208.93 मिलियन टन कोयला आयात किया गया। इस तरह अंतर 20.33 फीसदी रहा। बीते 10 वर्षों में यह सबसे कम अंतर है।

विद्युत क्षेत्र में कोयला मांग- आपूर्ति का अंतर (MT में) :

    वर्ष    ¦कुल मांग  ¦घरेलू आपूर्ति ¦आयात ¦%अंतर
2012-13 ¦ 509.46 ¦ 446.76 ¦ 62.70 ¦12.31
2013-14 ¦ 528.35 ¦ 448.95 ¦ 79.40 ¦15.03
2014-15 ¦ 589.00 ¦ 497.70 ¦ 91.30 ¦15.50
2015-16 ¦ 598.47 ¦ 517.77 ¦ 80.70 ¦13.48
2016-17 ¦ 601.14 ¦ 535.04 ¦ 66.10 ¦10.99
2017-18 ¦ 641.90 ¦ 585.49 ¦ 56.41 ¦8.79
2018-19 ¦ 706.09 ¦ 644.43 ¦ 61.66 ¦8.73
2019-20 ¦ 695.37 ¦ 626.15 ¦ 69.22 ¦9.95
2020-21 ¦ 626.70 ¦ 581.23 ¦ 45.47 ¦7.26
2021-22 ¦ 736.86 ¦ 709.86 ¦ 27.00 ¦3.66

कोल सेक्टर की खबरें पढ़ने क्लिक करें : https://www.industrialpunch.com/category/coal/ 

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

 

  • Website Designing