Russia Ukraine War : राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा

यूक्रेन पर UNSC की बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि आज सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

यूक्रेन पर UNSC की बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि आज सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा है। वे ऐसा तब कर रहे हैं जब वह बिना परमाणु हथियार वाले देश पर हमला कर रहे हैं और नाटो से कोई खतरा नहीं है।

इधर, यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि सीमा पार से संघर्ष और अनिश्चित स्थितियों से हमारे निकासी प्रयासों पर प्रभाव पड़ा है। यह मानवीय आवश्यकता है जिसे संबोधित किया जाना चाहिए। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने आज के मतदान से खुद को बाहर रखने का फैसला किया है।

हिंसा को समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराते हैं। हम दोनों पक्षों द्वारा बेलारूस सीमा पर पक्ष रखने की घोषणा का स्वागत करते हैं। हम यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंतित हैं।
चीन, भारत और यूईआई समेत 3 देशों ने मतदान से बाहर रहने का फैसला किया। 11 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। रूस ने इसके ख़लिफ़ मतदान किया।

भारत में जॉर्जिया के राजदूत आर्चिल ज़ुलियाशविली ने कहा कि जॉर्जिया यूक्रेन के साथ खड़ा है। अंत में यूक्रेन की जीत होगी। निर्दोष लोगों की हत्या करना मानवता के खिलाफ अपराध है और जिसने भी ऐसा किया वह जवाबदेह होगा। उम्मीद है कि यह युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing