Advertisement

नई दिल्ली, 21 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतों की गिनती का काम संसद भवन के कमरा नम्बर 63 में हो रहा है।

देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा, यह थोड़ी देर में पता चल जाएगा। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्म और विपक्ष प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच कहने को मुकाबला जरूर है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है। देखना यह होगा कि उन्हें कितने प्रतिशत वोट मिलते हैं।

इधर, भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर विजय जुलूस निकालने की तैयारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी अगुवाई करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब किसी राष्ट्रपति की जीत पर विजय जुलूस निकाला जाएगा। हालांकि इस जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement