घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में फिर हुआ इजाफा, कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 3.5 रुपये की वृद्धि हुई है। आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी।

14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 3.5 रुपये की वृद्धि हुई है। आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। पहले यह 999.50 रुपये था।

आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा

सात मई को LPG के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354, कोलकाता में 2454, मुंबई में 2306 और चेन्नई में 2507 का बिक रहा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing