प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया

श्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र के हर व्यक्ति से मिलकर उन्‍हें अपने मताधिकार के महत्‍व को बताएं। उत्तर प्रदेश में मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यह पहला संवाद था।

PM MODI
PM MODI

नई दिल्ली, 18 जनवरी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्‍यम से उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

इसे भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवन्‍त मान को मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार बनाया

संवाद के दौरान श्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र के हर व्यक्ति से मिलकर उन्‍हें अपने मताधिकार के महत्‍व को बताएं। उत्तर प्रदेश में मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यह पहला संवाद था।

श्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की और शहर को साफ-सुथरा रखने को कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रचार के दौरान कोविड से बचने के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग नए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रहे हैं, उन्हें शहर के प्रमुख स्थानों जैसे कबीर चौराहा और संत रविदास मंदिर में ले जाएं ताकि देख सकें कि इन स्थानों के विकास के लिए सरकार ने क्या किया है।

इसे भी पढ़ें : चालू वित्त वर्ष में 650 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल किया जा सकता है- पीयूष गोयल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी की तैयारियों के सिलसिले में आज नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या को सार्वजनिक किया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing