Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन

WCL में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस” पर कार्यक्रम का आयोजन

सयुंक्त राष्ट्र महासभा की इकाई अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) जनेवा की पहल पर विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

नागपुर, 28 अप्रेल। वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (WCL) मुख्यालय में विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस (WORLD DAY FOR SAFETY & HEALTH AT WORK) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना/परियोजना) ए के सिंह ने निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष के उपस्थिति में वेकोलि मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने सुरक्षा ध्वज फहराया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना/परियोजना) ए के सिंह ने कम्पनी कर्मियों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात पर बल दिया। उन्होंने कहा की कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ कार्य करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखें। यह दिवस हमें कार्य स्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश देता है। इसका अनुसरण करते हुए हम शुन्य दुर्घटना के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

अपने सम्बोधन के पूर्व उन्होंने कर्मियों को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवायी। अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) की इस वर्ष थीम है – “Impacts of Climate Change on Occupational Safety & Helath”

कार्यक्रम में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के विषय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती सुजाता सरमुकद्दम तथा सीआईएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य श्री सी जे जोसेफ ने अपनी बात रखी।

Advertisement

इस अवसर पर महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्माचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं संरक्षण) डी बी रेवतकर तथा संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) मिलिंद चहांदे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरक्षा एवं संरक्षण विभाग का सक्रीय योगदान रहा।

विदित हो कि सयुंक्त राष्ट्र महासभा की इकाई अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ (ILO) जनेवा की पहल पर विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ, अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम बनाता है। यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट संस्था है। 1969 में इसे विश्व शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़दूरों के अधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन का गठन किया गया है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: