पंजाब : अंबिका सोनी के इनकार के बाद सिद्धू, जाखड़ और रंधवा सीएम पद के मजबूत दावेदार, कुछ ही घण्टों होगा फैसला

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को 24 घण्टे होने जा रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान अब नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर सका है। इधर, पंजाब से राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी को सीएम का ऑफर दिया गया था। उन्होंने कहा कि, मैंने पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए मना कर दिया है और उन्हें कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा कोई सिख होना चाहिए।

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को 24 घण्टे होने जा रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान अब नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर सका है। इधर, पंजाब से राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी को सीएम का ऑफर दिया गया था। उन्होंने कहा कि, मैंने पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए मना कर दिया है और उन्हें कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री का चेहरा कोई सिख होना चाहिए।

कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री की घोषणा पर अगले 2-3 घंटे में फैसला ले लिया जाएगा।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि, हरीश रावत जी और अजय माकन जी ने कल सभी विधायकों के साथ बैठक की। सभी विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया गया है, अब इस पर सोनिया गांधी जी का जो भी निर्णय होगा वो हमें मंजूर होगा।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ ही मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्यमंत्री पद की दौड़ में माने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिद्धू ने भी अब उन्हें सीएम बनाने का दावा ठोक दिया है। जिस वजह से पेंच ज्यादा फंस गया है। सिद्धू के नाम पर ज्यादातर विधायक सहमत हैं।

खबर ये भी है कि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से दो बड़े सिख चेहरों पर विचार किया जा रहा है। ये दोनों ही नाम पंजाब से ही संबंधित हैं और आने वाले दो- तीन घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सिद्धू की ताजपोशी के बाद से ही सीएम और कांग्रेस प्रदेश प्रमुख दोनों ही जट सिख चेहरे थे। जिसे देखते हुए संतुलन कायम रखने पर भी मंथन चल रहा है। खबर ये भी है कि कांग्रेस आलाकमान पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है, लेकिन विधायक इसको लेकर रजामंद नहीं दिख रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस सीएम और दो डिप्टी सीएम वाले फॉर्मूले पर भी विचार कर रही है। अगर किसी हिंदू चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो फिर एक सिख और एक दलित को डिप्टी सीएम की कुर्सी मिल सकती है। वहीं अगर सिख सीएम पर सहमति बनती है तो फिर एक हिन्दू और एक दलित को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके जरिये कांग्रेस अकाली दल के एक हिन्दू और एक दलित के डिप्टी सीएम बनाने के चुनावी वादे की काट भी निकाल सकती है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing