पंजाब : ग्रुप सी और डी के पदों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पंजाबी भाषा परीक्षा पास करना अनिवार्य

पंजाब सरकार ने राज्‍य सरकार के ग्रुप सी और डी के पदों पर नियुक्ति के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए पंजाबी भाषा योग्‍यता परीक्षा कम से कम पचास प्रतिशत अंकों के साथ पास करना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही वे भर्ती परीक्षा में बैठ सकते हैं।

इस आशय का फैसला आज चंडीगढ़ में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान लिया गया।
बैठक में यह भी बताया गया कि राज्‍य सरकार ने 26 हजार चार सौ 54 नियुक्तियों के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान चलाया है। इनमें बड़ी सख्‍या ग्रुप सी और डी पदों पर नियुक्ति के लिए है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing