Aditi Singh

लखनऊ, 20 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 19 जनवरी को दिया गया है।

अदिति सिंह ने सोनिया गांधी को लिख पत्र में कहा है कि वे कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं लिखा गया है।

यहां बताना होगा कि विधायक अदिति सिंह लंबे समय से कांग्रेस की आलोचना करती रही हैं। 24 नवम्बर, 2021 को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ज्वाइन करने के करीब दो माह बाद कांग्रेस से औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया है। बताया गया है भाजपा अदिति सिंह को रायबरेली सदर से ही टिकट दे सकती है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing