नागपुर, 17 अगस्त। बुधवार की अल सुबह महाराष्ट्र के गोंदिया में एक रेल हादसा हो गया। यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। पैसेंजर ट्रेन (भगत की कोठी) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दौड़ाई देश की सबसे लंबी ट्रेन “सुपर वासुकी”, देखें वीडियो :

ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें : कोयला सचिव जैन ने कहा- CMPF फंड को देंगे मजबूती, कोल ब्लॉक की नीलामी में पूरी पारदर्शिता

अधिकारियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। अधिकांश यात्री नींद में थे। टक्कर होते ही हड़कंप मच गया और यात्री ट्रेन से उतर गए। कुछ देर यातायात बाधित हुआ।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing