रेलवे : आरक्षण प्रणाली अगले सात दिन तक रात में छह घंटे के लिए बंद रहेगी

रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेल यात्री आरक्षण प्रणाली  (PRS) अगले सात दिन तक रात में छह घंटे के लिए बंद रहेगी। रेल विभाग ने कोविड पूर्व की स्थिति जैसी सेवाएं बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेल यात्री आरक्षण प्रणाली  (PRS) अगले सात दिन तक रात में छह घंटे के लिए बंद रहेगी। रेल विभाग ने कोविड पूर्व की स्थिति जैसी सेवाएं बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का आया अध्यादेश, अब पांच साल का होगा CBI और ED के डायरेक्टर का कार्यकाल

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इस समय का प्रयोग संबंधित जानकारियों और आंकडों में अद्यतन तथा रेलगाड़ियों के नए नम्‍बर लगाने के लिए किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है और इसमें बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है, इसलिए प्रणाली को बंद उस समय किया जाएगा जब टिकट कराने के लिए यात्रियों की संख्‍या बहुत ही कम होती है।

इससे टिकट प्रणाली पर इसका कम से कम प्रभाव पडेगा। यह प्रकिया 14-15 नवम्‍बर से शुरू होगी और 20-21 नवम्‍बर तक जारी रहेगी। यह पाबंदी रोजाना रात साढे 11 बजे आरंभ होगी और सुबह साढ़े पांच बजे तक रहेगी।

इसे भी पढ़ें : पृथ्वी के तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने और दुनिया को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव से बचाने का लिया संकल्प

इस अवधि के दौरान पी आर एस से जुडी सभी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि फोन नम्‍बर – 139 सहित अन्‍य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing