file photo

रायपुर। ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचे घमासान पर भाजपा नेता खूब चुटकियां ले रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि जिस तरह से भूपेश बघेल के आने पर रायपुर हवाई अड्डे पर नारे लगे कि छत्तीसगढ़ अड़ा है, भूपेश के साथ खड़ा है, तो सोचने वाली बात है कि क्या छत्तीसगढ़ के लोग पहले नहीं खड़े थे? यह चुनौती किसे दी जा रही है बीजेपी को या कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को।

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भी टिप्पणी की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कमलनाथ आजकल कर्मचारियों को धमका रहे हैं कि देख लूंगा, निकाल दूंगा, जांच करवा दूंगा। 15 महीने क्या कर रहे थे? ये धमकाने वाला अंदाज अलोकतांत्रिक और अभारतीय है। पहले कांग्रेस पार्टी देख लो, छत्तीसगढ़ की निर्वाचित सरकार दिल्ली में परेड कर रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing