Sunday, June 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट का मामला, सीटू नेता मिले CIL चेयरमैन से, समाधान के...

रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट का मामला, सीटू नेता मिले CIL चेयरमैन से, समाधान के लिए बनेगी कमेटी

चेयरमैन ने कहा कि रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट वालों को प्रमोशन मिलना चाहिए। इस मुद्दे के समाधान के लिए जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 10 अगस्त। रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट वालों के प्रमोशन को लेकर कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन एक कमेटी का गठन करेगा।

इसे भी पढ़ें : सुरक्षा पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने एसईसीएल कुसमुंडा खदान का लिया जायजा

शुक्रवार को सीटू (CITU) नेता डीडी रामनंदन ने कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में चेयरमैन पीएम प्रसाद से मुलाकात की। श्री रामनंदन ने चेयरमैन से रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट वालों के कॅरियर ग्रोथ को लेकर चर्चा की। उन्होंने चेयरमैन से कहा कि कोल इंडिया में भूमिगत खदानें समाप्ति के कगार पर है, अधिकांश ओपन कास्ट माइंस हैं। ऐसे माइनिंग संवर्ग में गैर अधिकारी से अधिकारी वर्ग में पदोन्नति क़ी बात आये तो सिर्फ भूमिगत खदान वाले को ही इसका लाभ दिया जा रहा है। इस पॉलिसी में सुधार की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्रालय का विजन 2030 और 2047 के कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने की यह है योजना

Advertisement

चेयरमैन ने कहा कि रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट वालों को प्रमोशन मिलना चाहिए। इस मुद्दे के समाधान के लिए जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी।

 

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें