BMS
BMS

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने मंहगाई के विरोध में मोर्चा खोला है।

बीएमएस द्वारा 8 सितंबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर मूल्य वृद्धि को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

हाल ही में अयोध्या में आयोजित हुई केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में इसका आशय का प्रस्ताव पारित किया गया है।

बीएमएस ने उत्पादनकर्ता द्वारा प्रत्येक वस्तु की लागत मूल्य की घोषणा को अनिवार्य करने का कानून बनाए जाने की मांग रखी है।

आवश्यक वस्तुओं एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में नियंत्रण रखना, पेट्रोलियम पदार्थों के प्रतिदिन कीमत निर्धारण पद्धति को समाप्त करना, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाना, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के कामगारों का वेतन बढ़ाकर मंहगाई की क्षतिपूर्ति हेतु कदम उठाना, अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 (1) में दी गई छूट को तत्काल वापस लेना सहित अन्य मांगे रखी गई हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing