Russian President Putin
Russian President Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख रिजर्व सैनिकों को तत्काल प्रभाव से यूक्रेन में भेजने की घोषणा की है। राष्ट्र के नाम टेलीविजन संबोधन में श्री पुतिन ने कहा कि देश पर खतरे की स्थिति में अपने लोगों की रक्षा के लिए वे सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेंगे।

उन्होंने पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ परमाणु ब्लैकमेल का भी आरोप लगाया है। श्री पुतिन ने कहा है कि देश के पास जवाब देने के लिए पर्याप्‍त हथियार उपलब्‍ध हैं।

श्री पुतिन की घोषणा के तुरंत बाद चीन ने सभी पक्षों से बातचीत और परामर्श से समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन ने संबंधित पक्षों से बातचीत और परामर्श के माध्यम से संघर्ष विराम का आह्वान किया।

इस बीच, ब्रिटेन के विदेश मंत्री गिलियन कीगन ने भी पुतिन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह चिंताजनक स्थिति है और रूस के राष्ट्रपति की धमकियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing