Russian President Putin
Russian President Putin

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा है कि रूस अब अपने मिसाइल परीक्षणों के बारे में अमेरिका को सूचित नहीं करेगा। उन्‍होंने कहा कि रूस ने अमेरिका के साथ परमाणु हथियार समझौते से अलग होने के बाद अमेरिका के साथ सभी तरह की सूचनाओं के आदान-प्रदान पर रोक लगा दी है।

इससे पहले दोनों देश परमाणु हथियारों की वर्तमान स्थिति से जुडे आंकडो के साथ-साथ मिसाइल परीक्षण लॉन्च के बारे में अग्रिम चेतावनियों का आदान-प्रदान करते रहे हैं।

अमेरिका द्वारा नई स्‍टार्ट संधि के तहत रूस के साथ प्रत्‍येक दो वर्ष में परमाणु हथियारों से जुडी जानकारी साझा करना बंद किए जाने की घोषणा के बाद रूस के उप विदेश मंत्री का यह बयान आया है।

 

  • Website Designing