रूसी अभिनेता और निर्देशक अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनाने रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचे

एक रूसी अभिनेता और फिल्म निर्देशक अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनाने के मिशन पर रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचे। रूस ने कहा है कि यह परियोजना देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के गौरव में सहायक होगी।

एक रूसी अभिनेता और फिल्म निर्देशक अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनाने के मिशन पर रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचे। रूस ने कहा है कि यह परियोजना देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के गौरव में सहायक होगी।

इसे भी पढ़ें : सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग नीति से संबंधित प्रोत्साहन और दंडात्‍मक कार्रवाई अधिसूचित की

अभिनेता यूलिया पेरसिल्ड और निर्देशक क्लिम शिपेंको ने तीन मिशनों के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री एंटोन श्काप्लेरोव के साथ रूसी सोयुज यान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए प्रक्षेपण किया।

इसे भी पढ़ें : जलवायु संबंधी खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार

उनका अंतरिक्ष विमान सोयुज MS-19 कल कजाकिस्तान के बैकोनूर से प्रक्षेपित होकर लगभग साढ़े तीन घंटे के बाद अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र पहुंचा। तीनों यात्रियों ने बताया कि वे ठीक महसूस कर रहे है और अंतरिक्ष यान प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing