Advertisement

इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (IDA) 51.8 प्रतिशत करने के बाद अब सेल के अधिकारी, कर्मचारियों की ग्रेज्यूटी (Gratuity) में इजाफा किया गया है। सेल प्रबंधन ने 30 अक्टूबर, 2025 को इस आशय का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार ग्रेज्यूटी की राशि 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है। यह लाभ सभी eligible categories को मिला है, जो कि 3rd PRC से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है।

सेल की आधिकारिक वित्तीय रिपोर्ट (H1 FY-26) में बताया गया है कि ग्रेज्यूटी की सीमा बढ़ने से कंपनी पर लगभग ₹338.44 करोड़ का अतिरिक्त संभावित बोझ पड़ेगा। इसलिए इस राशि को आधे वर्ष (अप्रैल से सितंबर) की वित्तीय गणना में Exceptional Item के रूप में शामिल किया गया है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

 

 

 

Advertisement