Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सैलरी खाताधारी रेल कर्मियों को बीमा कवर का लाभ मिलेगा। रेलवे वेतन पैकेज के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत बिना किसी प्रीमियम के एक करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा कवर होगा।

एक समारोह में एसबीआई के क्यूरेटेड रेलवे वेतन पैकेज ( Railway Salary Package) के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस समारोह के दौरान एसबीआई के अध्यक्ष सी.एस. शेट्टी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार को मृतक रेल कर्मचारियों के परिवारों के दुर्घटना दावों के लिए 11.40 करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा है।

रेलवे वेतन पैकेज के हिस्से के रूप में कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और हवाई दुर्घटना बीमा के तहत कवर किया जाएगा। इसके तहत बिना किसी प्रीमियम के एक करोड रुपए का दुर्घटना बीमा कवर होगा। इसके अलाव अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement