Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल CIL के नए चेयरमैन की तलाश शुरू, निजी कंपनी के अधिकारी भी...

CIL के नए चेयरमैन की तलाश शुरू, निजी कंपनी के अधिकारी भी कर सकते हैं आवेदन

सीआईएल के मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक नवम्बर, 2025 को नए चेयरमैन की पदस्थापना होगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 31 जनवरी। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के नए चेयरमैन की तलाश शुरू हो गई है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने उक्त पद के लिए विज्ञापन जारी किया है।

इसे भी पढ़ें :SECL सीएमडी डॉ मिश्रा 31 जनवरी को हो रहे सेवानिवृत, उनकी अगुवाई में कंपनी ने रचा इतिहास 

सीआईएल के मौजूदा चेयरमैन पीएम प्रसाद 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एक नवम्बर, 2025 को नए चेयरमैन की पदस्थापना होगी। सीआईएल चेयरमैन का चयन लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा किया जाता है। बोर्ड ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक 25 फरवरी, 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

योग्यता

Advertisement

आवेदक को किसी अग्रणी संस्थान से एमबीए/पीजीडीआईएम के साथ इंजीनियरिंग स्नातक/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कॉस्ट अकाउंटेंट/स्नातकोत्तर होना चाहिए।

अनुभव

आवेदक के पास किसी प्रतिष्ठित बड़े संगठन में वित्त/व्यवसाय विकास/उत्पादन/संचालन/विपणन/परियोजना प्रबंधन में पिछले 10 वर्षों के दौरान कम से कम 5 वर्षों का संचयी अनुभव/एक्सपोजर होना चाहिए। कोयला एवं खनन, बिजली, इस्पात, रेलवे में अनुभव का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : भारत के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में कोल इंडिया का नाम शामिल

कौन कर सकता है आवेदन

  • केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) (सीपीएसई के बोर्ड में पूर्णकालिक कार्यात्मक निदेशक सहित)
  • केंद्रीय सरकार के समूह ’ए’ अधिकारी जिसमें संघ के सशस्त्र बल और अखिल भारतीय सेवाएं तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/वित्तीय संस्थानों/स्वायत्त निकायों आदि के अधिकारी
  • राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (एसपीएसई) जहां वार्षिक कारोबार ’10,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक है
  • निजी क्षेत्र की कंपनी जहां वार्षिक कारोबार 10,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। सूचीबद्ध कंपनियों के उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: