Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल भटगांव क्षेत्र : जगन्नाथपुर खुली खदान के 10 भू-विस्थापितों को नियुक्ति...

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र : जगन्नाथपुर खुली खदान के 10 भू-विस्थापितों को नियुक्ति पत्र दिया गया

क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिलीप बोबड़े ने नियुक्ति पत्र देते हुए सभी को बधाई दी एवं मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Advertisement

बिलासपुर, 11 जून। एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र के अंतर्गत संचालित जगन्नाथपुर खुली खदान परियोजना द्वारा विस्थापित भू-आश्रितों को रोज़गार प्रदान करने के क्रम में ग्राम जगन्नाथपुर के आठ एवं ग्राम चौरा तथा परसवारकला के एक- एक भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इनमें 5 पुरुष भू-आश्रितों की पदस्थापना बैकुंठपुर क्षेत्र में तथा 5 महिला भू-आश्रितों की पदस्थापना भटगाँव क्षेत्र में हुई है। इस अवसर पर उक्त भू स्वामियों के परिवार जन भी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिलीप बोबड़े ने नियुक्ति पत्र देते हुए सभी को बधाई दी एवं मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट