Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL ने कोयला उत्पादन का अपना रिकार्ड किया ब्रेक

SECL ने कोयला उत्पादन का अपना रिकार्ड किया ब्रेक

चालू वित्तीय वर्ष (7 मार्च की स्थिति) में कंपनी इस आंकड़े से आगे निकल गई है। कंपनी के समक्ष 197 मिलियन टन का टारगेट है।

Advertisement

बिलासपुर, 08 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपने सालाना उत्पादन का रिकार्ड ब्रेक किया है। एसईसीएल ने चालू वित्तीय वर्ष (7 मार्च की स्थिति) में 167.46 मिलियन टन (MT) उत्पादन का आंकड़ा दर्ज किया है।

वित्तीय वर्ष 2022- 23 में एसईसीएल ने 167.01 मिलियन टन उत्पादन दर्ज कर एक रिकार्ड कायम किया था। चालू वित्तीय वर्ष (7 मार्च की स्थिति) में कंपनी इस आंकड़े से आगे निकल गई है। कंपनी के समक्ष 197 मिलियन टन का टारगेट है।

देखें 07 मार्च की स्थिति में एरियावार उत्पादन के आंकड़े (मिलियन टन में) :

  • बैकुंठपुर – 1.93
  • भटगांव – 2.95
  • बिश्रामपुर – 1.8
  • चिरमिरी – 2.39
  • दीपका – 29.61
  • गेवरा – 52.24
  • हसदेव – 2.84
  • जमुना कोतमा – 1.67
  • जोहिला – 1.61
  • कोरबा – 7.37
  • कुसमुंडा – 43.73
  • रायगढ़ – 13.64
  • सोहागपुर – 5.69
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट