साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर 25 नवंबर 2026 को बिलासपुर स्थित वसंत विहार खेल मैदान में भव्य सीएमडी अवार्ड नाइट का आयोजन किया गया।
समारोह का आयोजन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री नृपेंद्र नाथ की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों की भी विशेष उपस्थिति रही।
समारोह में स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार 2026 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गेवरा क्षेत्र को प्रथम, कुसमुंडा क्षेत्र को द्वितीय एवं हसदेव क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत समग्र प्रदर्शन के लिए भटगांव क्षेत्र को प्रथम, हसदेव क्षेत्र को द्वितीय एवं जोहिला क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक का पुरस्कार रायगढ़ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री मनोज कुमार, मुख्यालय के सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष का पुरस्कार महाप्रबंधक (योजना एवं परियोजना) श्री रितेश सोबती एवं व्यक्तिगत उत्कृष्टता पुरस्कार मुख्य चिकित्सा सेवा प्रमुख (सीएमएस) डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा को प्रदान किया गया।
विशेष योगदान पुरस्कार से एसईसीएल मुख्यालय के पर्यावरण एवं वन विभाग, सीएमसी विभाग तथा सिस्टम विभाग एवं उनकी टीमों को सम्मानित किया गया। वहीं, सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रद्धा महिला मंडल को ‘होलिस्टिक सोशल वेलफेयर एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here









