Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल “मैं जट यमला पगला दीवाना…” पर SECL सीएमडी ने किया कमाल का...

“मैं जट यमला पगला दीवाना…” पर SECL सीएमडी ने किया कमाल का डांस, देखें वीडियो :

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 40वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर गीत संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया

Advertisement

बिलासपुर, 26 नवम्बर। 25 नवम्बर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने 40वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर गीत संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बालाजी क्रिएटर्स के म्यूजिकल कॉन्सर्ट कार्यक्रम में हिन्दी सिनेमा के एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जब स्टेज पर जब बालाजी क्रिएटर्स के सिंगर्स ने मैं जट यमला पगला दीवाना…, हो रब्बा इत्ती सी बात ना जाना…, के के के- ओ मैनू प्यार करती है…, साडे उत्ते ओ मरदी है…, गाया तो एसईसीएल के सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी अपने आप को रोक नहीं सके और झुमते हुए जमकर ठुमके लगाए।

श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मिश्रा एवं सदस्यों ने भी डांस किया। गीत संगीत कार्यक्रम एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारियों और उनके परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने लुत्फ उठाया। देखें वीडियो :

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट