Wednesday, July 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे सीएमडी, कहा- उत्पादन बढ़ाने बनाएं विशेष...

SECL : कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे सीएमडी, कहा- उत्पादन बढ़ाने बनाएं विशेष राणनीति

सीएमडी ने कोर टीम से चर्चा करते हुए खदान के डिपार्टमेंटल एवं आउटसोर्स पैच में उत्पादन- उत्पादकता की समीक्षा की।

Advertisement

कोरबा, 14 अक्टूबर। सोमवार को एसईसीएल (SECL) सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट के दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें : पहली छमाही : कोल इंडिया ने 10 राज्यों को किया 28,930 करोड़ का भुगतान, सबसे अधिक झारखण्ड को

सीएमडी ने कोर टीम से चर्चा करते हुए खदान के डिपार्टमेंटल एवं आउटसोर्स पैच में उत्पादन- उत्पादकता की समीक्षा की। साथ ही खदान के एक्सपोजर प्लान को लेकर भी चर्चा की। खदान के विस्तार को लेकर सीएमडी डॉ मिश्रा ने अधिकारियों से चर्चा की एवं आने वाले दिनों में विशेष रणनीति बनाकर खदान के उत्पादन में बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : SECL : मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा के नेगेटिव ग्रोथ ने कंपनी को चिंता में डाला

Advertisement

सीएमडी ने खदान के डिस्पैच की भी समीक्षा की और इसमें वृद्धि लाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। दौरे के दौरान एसईसीएल के तीनों मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा के महाप्रबंधकगण साथ रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट