Friday, November 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन SECL : ठेका श्रमिकों के बोनस भुगतान में देरी पर CITU ने...

SECL : ठेका श्रमिकों के बोनस भुगतान में देरी पर CITU ने उठाई आवाज, प्रबंधन से मांगा जवाब

पत्र में यह भी कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में अब तक भुगतान नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराया जाए।

Advertisement

बिलासपुर। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में कार्यरत पात्र ठेका श्रमिकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए PLI/बोनस का भुगतान 7 नवंबर 2026 तक सुनिश्चित कराने की मांग उठी है। कोयला श्रमिक संघ (CITU) के महासचिव वीएम मनोहर ने इस संबंध में SECL के निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर सभी क्षेत्रों में भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराने की मांग की है।

जारी पत्र में मनोहर ने उल्लेख किया है कि Coal India Limited मुख्यालय की ओर से दिवाली से पहले पात्र ठेका श्रमिकों को PLI/बोनस भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही 29 अक्टूबर को संचालन समिति की बैठक में SECL के सभी क्षेत्रों में ठेका श्रमिकों को बोनस भुगतान कराने पर चर्चा हुई थी।

भुगतान नहीं होने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की मांग

CITU महासचिव ने प्रबंधन से मांग की है कि SECL के सभी क्षेत्रों में कार्यरत पात्र ठेका श्रमिकों को 7 नवंबर तक वित्तीय वर्ष 2025-26 का PLI/बोनस भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए संबंधित ठेकेदारों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

Advertisement

पत्र में यह भी कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में अब तक भुगतान नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराया जाए। भुगतान प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता या पात्र श्रमिकों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

भुगतान की जानकारी यूनियनों को देने की मांग

वीएम मनोहर ने भुगतान पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रीय यूनियनों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि SECL प्रबंधन इस श्रमिक हित से जुड़े विषय पर गंभीरता दिखाते हुए निर्धारित समयसीमा तक भुगतान सुनिश्चित कराएगा।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान