Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से SECL डीपी बिरंची दास ने की...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से SECL डीपी बिरंची दास ने की मुलाकात

देश में कोयला उत्पादन में एसईसीएल की खदानों द्वारा दिए जा रहे योगदान, भू-स्वामियों के कल्याण एवं कोयलांचल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

Advertisement

बिलासपुर, 18 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में एसईसीएल निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट की।

मुलाक़ात के दौरान देश में कोयला उत्पादन में एसईसीएल की खदानों द्वारा दिए जा रहे योगदान, भू-स्वामियों के कल्याण एवं कोयलांचल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

श्री दास ने बताया कि एसईसीएल शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जुड़ी सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कोयलांचल के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने देश की ऊर्जा सुरक्षा में एसईसीएल के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट