कोरबा | IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के गेवरा क्षेत्र में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) ने विभिन्न समितियों में प्रतिनिधित्व के लिए सदस्यों के नामांकन की सूचना जारी की है। यह नामांकन क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति, आवास आवंटन समिति, सुरक्षा समिति और कल्याण समिति के लिए किया गया है।
इसे भी पढ़ें: जमीन से रोजगार तक! SECL ने खन्नाथ-खैरहा के 11 परियोजना प्रभावितों को दिए नियुक्ति पत्र
कोयला मजदूर पंचायत (HMS) गेवरा क्षेत्र की ओर से 13 अगस्त, 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष/महामंत्री के अनुमोदन के बाद उक्त समितियों में प्रतिनिधित्व के लिए नामांकन तत्काल प्रभाव से भेजे गए हैं।
चार समितियों में प्रतिनिधियों का नामांकन
पत्र के अनुसार JCC सदस्य के रूप में रेशम लाल यादव (सेवानिवृत्त) और एसडी माणिकपुरी (सीनियर ओवरमैन) को नामित किया गया है।
वहीं HAC सदस्य के लिए रेशम लाल यादव और एससी मंसूरी (फोरमैन इंचार्ज) का नाम दिया गया है।
सुरक्षा समिति सदस्य के रूप में एसपी तांती (सीनियर ओवरमैन) तथा सुशील कुमार श्रीवास (फोरमैन इंचार्ज) को नामित किया गया है।
इसी तरह कल्याण समिति सदस्य के लिए रविन्द्र कुमार स्वर्णकार (सीनियर डम्पर ऑपरेटर) और मकसूद (डम्पर ऑपरेटर) को नामित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: BCCL के Director HR पद पर Rajarshi Dhar की सिफारिश, PESB ने किया चयन
चर्चा और वार्ता में प्रतिनिधित्व
कोयला मजदूर पंचायत ने पत्र के माध्यम से SECL गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक से अनुरोध किया है कि नामित समितियों के सदस्यों को चर्चा एवं वार्ता के लिए आमंत्रित करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









