कोरबा, 8 मई। हिन्द मजदूर सभा (HMS) से सम्बद्ध कोयला मजदूर सभा के एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के सचिव एससी मंसूरी ने बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति को अनिवार्य करने का विरोध किया है। इस संदर्भ में एसईसीएल गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है।
एचएमएस नेता एससी मंसूरी ने अपने पत्र में कहा है कि बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति को अनिवार्य करने का संगठन विरोध करता है। बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति को अनिवार्य करना माइंस एक्ट 1952/माइंस रूल 1955 का उल्लंघन होगा, बल्कि औद्योगिक विवाद अधिनियम के सेक्शन की भी अवहेलना होगी, साथ ही कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह की एजेंसियों का भी सामना करना पड़ेगा। इससे उत्पादन एवं सुरक्षा पर सीधा असर पड़ सकता है। पूर्व में करोड़ों की लागत से मंगाई गई बायोमेट्रिक मशीन कचरे के डिब्बे में पड़ी हुई है।
एचएमएस नेता ने कहा कि उत्खनन एवं सुरक्षा को देखते हुए पुरानी पद्धति के अनुसार रज़िस्टर के माध्यम से हाजरी लगाने के जो संवैधानिक अधिकार है उसे यथावत रखा जाए, अन्यथा क्षेत्र के अंदर उत्पादन एवं सुरक्षा प्रभावित होने से प्रबंधन की पूर्ण जवाबदेही होगी।


industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









