Advertisement

एसईसीएल (SECL) मुख्यालय में मिशन नचिकेता के अंतर्गत एचआर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए “नए श्रम कानूनों” विषय पर एक महत्वपूर्ण क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान में संचालित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण दिनांक 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 29 अप्रैल 2026 तक एमडीआई, बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसका संचालन XLRI, जमशेदपुर के विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में बदलते श्रम कानूनों की समझ को संगठन के प्रभावी संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के एचआर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नए श्रम कानूनों के प्रावधानों, उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग तथा संगठनात्मक प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

Advertisement

यह पहल कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि तथा आधुनिक श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एसईसीएल का एक महत्वपूर्ण कदम है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement