Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : आयकर विभाग द्वारा आयकर रिटर्न को लेकर कर्मियों को किया...

SECL : आयकर विभाग द्वारा आयकर रिटर्न को लेकर कर्मियों को किया जा रहा है जागरूक

एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में आयकर विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर को किया गया

Advertisement

एसईसीएल द्वारा आयकर विभाग के साथ साझेदारी में अपने संचालन क्षेत्रों में आयकर रिटर्न को लेकर कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एसईसीएल कर्मचारियों को उनके आयकर रिटर्न (आईटीआर) को सही ढंग से दाखिल करने के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए, एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में आयकर विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर को किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में आयकर विभाग से पधारे अधिकरियों द्वारा कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वे ऐसे धोखेबाज एजेंटों का शिकार बनने से बचें जो भारी कमीशन के बदले आयकर रिफंड का वादा करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के प्रधान आयकर आयुक्त श्री प्रदीप एस. हेडेओ ने की, अतिरिक्त आयुक्त श्री रितुपर्ण नामदेव; श्री सी.आर. रेड्डी, संयुक्त आयकर आयुक्त, बिलासपुर; और आयकर विभाग के अन्य अधिकारी ने आयकर विभाग की तरफ से इस कार्यक्रम में भाग लिया ।

Advertisement

कार्य्रकम में गेवरा क्षेत्र महाप्रबंधक, मुख्यालय से वित्त महाप्रबंधक, विभिन्न क्षेत्रों के डीडीओ, अधिकारी-कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट