Tuesday, February 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल कुसमुंडा से विद्युत संयंत्रों को घटिया कोयले की आपूर्ति, अदानी सहित...

एसईसीएल कुसमुंडा से विद्युत संयंत्रों को घटिया कोयले की आपूर्ति, अदानी सहित इन कंपनियों ने खोला मोर्चा

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कुसमुंडा खदान से जी-11 ग्रेड का कोयला निकलता है, यह कहकर एसईसीएल ने पावर कंपनियों के साथ समझौता किया है।

Advertisement

कोरबा, 02 दिसम्बर। एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा से विद्युत संयंत्रों से अच्छी गुणवत्ता का कोयला नहीं मिल रहा है। इस संदर्भ में निजी विद्युत कंपनियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कुसमुंडा के महाप्रबंधक राजीव सिंह से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें : कोयला गैसीकरण : कोयला मंत्रालय ने चयनित आवेदकों का किया ऐलान

विद्युत कंपनियों के प्रतिनिधि मंडल ने एसईसीएल कुसमुंडा पर घटिया कोयला आूपर्ति किए जाने का आरोप लगाया है। घटिया कोयले के कारण संयंत्रों के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है। कुसमुंडा जीएम से मिलने वालों में अदानी पॉवर, इंडिया बुल, एसकेएस, आरकेएम, डीबी पॉवर सहित अन्य कंपनियों लोग सम्मिलित थे।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कुसमुंडा खदान से जी-11 ग्रेड का कोयला निकलता है, यह कहकर एसईसीएल ने पावर कंपनियों के साथ समझौता किया है। लेकिन वर्तमान में यहां से बेहद घटिया कोयला दिया जा रहा है, जो थर्ड ग्रेड जैसा है। इसमें कार्बन की मात्रा कम है। प्रतिनिधि मंडल ने जीएम को बताया कि रेलवे साइडिंग में पत्थर के बोल्डर और मिट्टी को कोयले में मिक्स कर कंपनियों को दिया जा रहा है जो चिंता का विषय है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : गिरीश गोपीनाथन नायर होंगे ECL के निदेशक तकनीकी

पावर कंपनियों के प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक को बताया कि कुसमुंडा से उन्हें जी-1 ग्रेड का कोयला कहकर दिया जाता है। जब इसकी जांच की जाती है तब इसमें कोयले की मात्रा 3 से 4 ग्रेड कम आ रहा है। वर्तमान में जी-8 या जी-7 ग्रेड का कोयला मिल रहा है। कई बार ऐसे माल भी कंपनियों तक पहुंच रहे हैं जिनकी कोई ग्रेडिंग नहीं है और इनकी क्वालिटी घटिया है।

प्रतिनिधि मंडल ने जीएम को बताया कि साइलो में बेल्ट से जाने वाले कोयले को निकालकर ऑटो सेंपल लिया जाता है। यह देखा जा रहा है कि रैक को बदलने से पहले बंकर को 70 फीसदी भरा जा रहा है और शेष 30 फीसदी कोयला कन्वेयर बेल्ट से डाला जा रहा है, जो नियम विरूद्ध है।

इस मसले को लेकर केएमकेए कंपनी ने एसईसीएल के कुसमुंडा प्रबंधन को घेरा है और कहा है कि यह कार्य त्रिपक्षीय समझौते के खिलाफ है। कंपनी ने प्रबंधन से पूर्व में हुए एमओयू के आधार पर ही कोयले की आपूर्ति करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : NCWA की धारा 9.4.0 को लेकर संसद में उठा सवाल, कोयला मंत्री का यह जवाब आया

इधर, कुसमुंडा जीएम ने विद्युत संयंत्रों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि घटिया कोयले की आपूर्ति की शिकायतें दूर कर ली जाएगी, इसके लिए गंभीरता से प्रयास होंगे।

source : patrika

 

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …