Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : मानिकपुर खदान ने लगातार 9वें वर्ष कोयला उत्पादन का लक्ष्य...

SECL : मानिकपुर खदान ने लगातार 9वें वर्ष कोयला उत्पादन का लक्ष्य किया पार

GM ने मानिकपुर खान की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस वर्ष मानिकपुर खान से 52.50 लाख टन कोयला उत्पादन किया जाएगा।

एसईसीएल मानिकपुर खदान की टीम
एसईसीएल मानिकपुर खदान की टीम
Advertisement

कोरबा, 15 फरवरी। एसईसीएल कोरबा परियोजना की मानिकपुर खान ने पुनः कीर्तिमान स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 का कोयला उत्पादन लक्ष्य 49 लाख टन समय से पहले ही प्राप्त कर लिया है।

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक बीएन सिंह ने मानिकपुर खान की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस वर्ष मानिकपुर खान से 52.50 लाख टन कोयला उत्पादन किया जाएगा। इस वर्ष मानिकपुर खान को 49 लाख टन से बढ़ कर 52.50 लाख टन की पर्यावरण अनुमति प्राप्त हो गयी है।

इसे भी पढ़ें : BMS नेता कोयला मंत्री से मिले, 11वां वेतन समझौता फाइनल करने की रखी मांग

श्री सिंह ने कहा कि मानिकपुर की कार्यसंस्कृति का ही प्रतिफल है की लगन एवं मेहनत से समय से पहले ही उत्पादन लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसका श्रेय मानिकपुर के समस्त अधिकारीयों तथा श्रमिकों को जाता हे।

Advertisement

इस अवसर पर एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) अजय तिवारी ने मानिकपुर की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सुरक्षा की प्रथम प्राथमिकता के साथ कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना गर्व की बात है।

मानिकपुर माइन ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से लगातार नौवें वर्ष में भी कोयला उत्पादन के लक्ष्य को समय पूर्व हासिल किया है। वर्ष 17-18 तक कोयला उत्पादन 35 लाख टन था तथा उसके बाद 49 लाख टन कोयला उत्पादन के लिए पर्यावरण अनुमति मिलने के बाद लगातार चार वर्षों से 49 लाख टन का कोयला उत्पादन हो रहा था। इस वर्ष 52.50 लाख टन की पर्यावरण की अनुमति प्राप्त हो चुकी है और उसे भी 31 मार्च तक पूरा करना है।

मानिकपुर के उप महाप्रबंधक एच के प्रधान ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि उत्पादन के साथ ही हमने अभी तक 49 लाख टन कोयला डिस्पैच एवं 122 लाख क्यूबिक मीटर ओबीआर की निकासी भी की गई है और यह सब यहां के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत व् लगन का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें : फिजी में हो रहे 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में कोल इंडिया की भागीदारी

मानिकपुर के खान प्रबंधक श्री राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए सभी के सामूहिक प्रयास से ही हमने यह लक्ष्य हासिल किया।

मानिकपुर के सभी श्रमिक प्रतिनिधि एवं विभाग प्रमुख इस्माइल कुरैशी, जेसी ठाकुर, ए मंडल, बी के पांडेय, नरेश कुमार चौहान, एस बी नेवार, श्रवण उद्देश, विनोद सिंह तथा शक्ति कुमार सभी के प्रति उपक्षेत्रीय प्रबंधक मानिकपुर ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: