Saturday, January 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL को मिला मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल का “पर्यावरण पुरस्कार”

SECL को मिला मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल का “पर्यावरण पुरस्कार”

दूसरे पुरस्कार में एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ार सेंट्रल हॉस्पिटल को अपनी पर्यावरणीय पहलों के लिए सम्मानित किया गया है।

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसईसीएल (SECL) सोहागपुर क्षेत्र की दो इकाइयों को मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल का “पर्यावरण पुरस्कार” प्रदान किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवम पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार के साथ पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ नवनीत मोहन कोठारी एवम डॉ अच्युत आनंद मिश्रा मेंबर सेक्रेटरी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल की मौजूदगी में पुरस्कार प्रदान किए गए।

पर्यावरण प्रबंधन के लिए एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र की बुढ़ार रेलवे साइडिंग को पर्यावरण के प्रबंधन के लिए उन्नत किस्म के वायु प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगाने तथा 10000 वृक्षों के सघन वृक्षारोपण के लिए पुरस्कृत किया गया है।
बुढ़ार रेलवे साइडिंग से 32 लाख टन कोयले का प्रेषण देश की विभिन्न ताप विद्युत घरों तथा उद्योगों को किया जा रहा है, जोकि देश की ऊर्जा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है । यह साइडिंग 1935 से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है ।

दूसरे पुरस्कार में एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ार सेंट्रल हॉस्पिटल को अपनी पर्यावरणीय पहलों के लिए सम्मानित किया गया है। अस्पताल परिसर में 50 KLD क्षमता का अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किया गया है, जो दूषित जल का प्रभावी उपचार कर पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह पहल एसईसीएल की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रकृति संतुलन को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

यह 125 बिस्तरों वाला बुढ़ार सेंट्रल हॉस्पिटल न केवल एसईसीएल की कोयला खदानों में कार्यरत कर्मचारियों, बल्कि आस-पास के तीन जिलों के स्थानीय निवासियों को भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। यहाँ मल्टी-स्पेशलिटी डॉक्टर्स की अनुभवी टीम उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, अमृत फार्मेसी के माध्यम से मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ उचित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। पर्यावरण और स्वास्थ्य सेवा का यह समन्वय अस्पताल को एक आदर्श मॉडल बनाता है।

Advertisement

एसईसीएल की ओर से पुरस्कार ग्रहण हेतु एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पी श्रीकृष्णा, महाप्रबंधक अमरेश पांडे, डॉ नवीन कुमार शर्मा एवम क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी पंकज गौतम मौजूद रहे। इसके साथ ही एसईसीएल भोपाल से विभागाध्यक्ष/अधिवासी कार्यपालक मनोज मिश्रा एवम वरिष्ठ प्रबंधक वैभव पाठक मौजूद रहे।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …