Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन एसईसीएल में 9 जुलाई को होगी हड़ताल, नोटिस में HMS नेता के...

एसईसीएल में 9 जुलाई को होगी हड़ताल, नोटिस में HMS नेता के हस्ताक्षर नहीं

रांची में हुए कन्वेंशन में एचएमएस नेता नाथूलाल पाण्डेय के उद्बोधन के दौरान हंगामा हुआ था और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी।

हड़ताल नोटिस पर हस्ताक्षर करने वाले यूनियन लीडर्स
Advertisement

बिलासपुर, 17 मई। केन्द्रीय श्रमिक संगठनों (Central Trade Union) द्वारा 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल (Strike) के एसईसीएल (SECL) में भी होगी। तीन केन्द्रीय श्रमिक संगठनों ने इस आशय की सूचना एसईसीएल प्रबंधन को दी है।

17 मई को एसईसीएल प्रबंधन को प्रेषित की गई कामबंद हड़ताल की सूचना में एटक (AITUC), इंटक (INTUC), सीटू (CITU) के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। केन्द्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल पहले 20 मई को होनी थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। हड़ताल के नोटिस पर एटक की ओर से अजय विश्वकर्मा, इंटक से गोपाल नारायण सिंह और सीटू से वीएम मनोहर ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें एचएमएस के किसी भी पदाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है।

हड़ताल की सूचना में एचएमएस के किसी पदाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 5 मई को हड़ताल को लेकर रांची में हुए कन्वेंशन में एचएमएस नेता नाथूलाल पाण्डेय के उद्बोधन के दौरान हंगामा हुआ था और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। नाथूलाल पाण्डेय एसईसीएल क्षेत्र से वास्ता रखते हैं। एचएमएस के किसी नेता के हड़ताल नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं होने को रांची कन्वेंशन में हुए विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

 

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें