Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल का OBR हुआ 250 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार

एसईसीएल का OBR हुआ 250 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार

कंपनी ने टार्गेट से 9 मिलियन क्यूबिक मीटर यानि 4% ज़्यादा ओबीआर दर्ज किया है

Advertisement

एसईसीएल SECL) का वित्तीय वर्ष 2024-25 में ओबीआर 250 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार पहुँच गया है। अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी द्वारा 250.4 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार यानि ओवरबर्डन हटाया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : कुसमुंडा माइंस का नेगेटिव ग्रोथ SECL को टारगेट तक पहुंचने मेंं डाल रहा बाधा

इस अवधि के लिए कंपनी का ओबीआर का एएपी टार्गेट 241 मिलियन क्यूबिक मीटर था जिसे पीछे छोड़ते हुए कंपनी ने टार्गेट से 9 मिलियन क्यूबिक मीटर यानि 4% ज़्यादा ओबीआर दर्ज किया है।

पिछले वर्ष की समान अवधि (अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023) की बात करें तो कंपनी ने 236.6 ओबीआर हासिल किया था और इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में एसईसीएल ने लगभग 6% की ग्रोथ हासिल की है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : CIL : टारगेट तक पहुंचने तीन माह में 294.64 MT उत्पादन करना होगा, देखें कंपनीवार आंकड़े :

विदित हो कि एसईसीएल में ओबी हटाने के लिए रिपर तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस ग्रीन टेक्नोलॉजी की मदद से बिना ड्रिलिंग-ब्लास्टिंग के ओबी हटाना संभव हुआ है जिससे सुरक्षित एवं पर्यावरण-हितैषी कोयला खनन सुनिश्चित हो रहा है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट