मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देर शाम एक बड़ी कार्रवाई में मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अपराध शाखा ने कहा कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। इस संबंध में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

इससे पहले व्यवसायी राज कुंद्रा आज मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें ’अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने’ से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing