बिलासपुर, 22 जुलाई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) बीपी शर्मा की सुपुत्री शुभी शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में टॉप किया है।

आज सुबह ही केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था। शुभी शर्मा ने 497 (99.4%) अंक अर्जित किए हैं। शुभी दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिलासपुर की कला संकाय की छात्रा है।

माता संगीता शर्मा ने कहा कि शुभी की राजनीति विज्ञान में विशेष रूचि है। वो प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। शुभी ने दसवीं परीक्षा में भी उच्च स्कोर हासिल किया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing