Tuesday, October 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल तेलंगाना सरकार ने किया बोनस का ऐलान, SCCL कोयला कामगारों को मिलेंगे...

तेलंगाना सरकार ने किया बोनस का ऐलान, SCCL कोयला कामगारों को मिलेंगे ₹1.53 लाख

कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों को ₹5,500 प्रति श्रमिक बोनस मिलेगा

Advertisement

हैदराबाद। IndustrialPunch : तेलंगाना सरकार ने सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) में कार्यरत कर्मचारियों के लिए दशहरा बोनस की घोषणा की है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने 13 अक्टूबर 2026 को इसकी जानकारी दी।

घोषणा के अनुसार, सिंगरेनी के प्रत्येक पात्र नियमित कर्मचारी को औसतन ₹1,53,912 का लाभांश बोनस दिया जाएगा। वहीं, कंपनी में कार्यरत ठेका श्रमिकों को ₹5,500 प्रति श्रमिक बोनस मिलेगा। सरकार ने कंपनी के कर भुगतान के बाद हुए ₹1,754 करोड़ के मुनाफे का 34 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के बीच वितरित करने का निर्णय लिया है। कुल बोनस वितरण करीब ₹596 करोड़ बताया गया है।

पिछले साल से कम हुआ नियमित कर्मचारियों का बोनस

इस वर्ष नियमित कर्मचारियों के लिए घोषित राशि पिछले साल के ₹1,95,610 से कम है। यानी प्रति कर्मचारी औसत बोनस में ₹41,698 की कमी आई है। ठेका श्रमिकों के लिए घोषित ₹5,500 की राशि पिछले वर्ष के बराबर है।

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने मुनाफे में कमी के लिए कोयला उत्पादन में गिरावट को एक कारण बताया। उन्होंने सिंगरेनी कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कई अन्य कदमों की भी जानकारी दी।

कर्मचारियों के लिए अन्य कल्याणकारी घोषणाएं

सरकार ने लंबित अनुकंपा नियुक्तियों के मामलों को 15 दिनों के भीतर निपटाने, कर्मचारियों के नामों में विसंगतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय अस्पतालों में नियमित मेडिकल बोर्ड आयोजित करने की बात कही है। कोविड अवधि या स्थानीय परिस्थितियों के कारण नौकरी गंवाने वाले कुछ कर्मचारियों को एक बार फिर सेवा में लौटने का अवसर देने की भी घोषणा की गई है।

इसके अलावा, कर्मचारियों के आवास, अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा किट और सिंगरेनी क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार से संबंधित कदम भी घोषित किए गए हैं।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here

 

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान