राज्य मुख्य आयुक्त चंद्राकर ने स्काउट्स गाइड्स को किताबों से दोस्ती करने और कड़ी मेहनत से लक्ष्य को भेदने के दिए टिप्स

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय द्वारा संभाग स्तरीय आपदा प्रबंधन तथा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन जांजगीर में किया गया।

जांजगीर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा संभाग स्तरीय आपदा प्रबंधन तथा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन जांजगीर में किया गया। शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संसदीय सचिव एवं राज्य मुख्य आयुक्त विनोद चंद्राकर ने प्रतिभागी स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को प्ररेणादायक किताबों से दोस्ती करने और कड़ी मेहनत के जरिए लक्ष्य को भेदने के टिप्स दिए।

इसे भी पढ़ें : सरसों तेल के उत्पादन में 10 लाख टन की वृद्धि, सरकार ने कहा- फरवरी तक दाम होंगे कम

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में जांजगीर- चांपा, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने भागीदारी की।

राज्य मुख्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने कहा कि स्काउट आंदोलन का प्रत्येक सदस्य विपरित परिस्थतियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि यह शिविर निश्चित रूप से प्रतिभागियों को लाभ पहुंचाने वाला साबित होगा। राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि किस्मत धोखा दे सकती है, लेकिन मेहनत कभी धोखा नहीं देती। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन व ललक के साथ परिश्रम करने पर जोर दिया। श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स द्वारा किए गए सेवा कार्य की बदौलत छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई भी दी।

शिविर के समापन समारोह को स्थानीय विधायक नारायण चंदेल ने अध्यक्षता की आसंदी से संबोधित किया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) डीके कौशिक ने भी प्रतिभागी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। स्वागत उद्बोधन जिला मुख्य आयुक्त जितेन्द्र तिवारी ने दिया। शिविर प्रतिवेदन का वाचन विजय यादव ने किया।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशुतोष गोस्वामी, नेता प्रतिपक्ष हितेश यादव, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रवि पांडेय, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के स्टेट कोऑर्डिनेटर (मेंबरशिप ग्रोथ) एवं जिला मुख्य आयुक्त कोरबा मोहम्मद सादिक शेख, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स दुर्ग के अध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त सक्ती कन्हैया गोयल, मुख्यालय आयुक्त कोरबा डा. संजय गुप्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : सेबी ने निवेश सलाहकारों को डिजिटल सोने के लेनदेन से बचने को कहा

समारोह में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) टीकेएस परिहार, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) सीएल चंद्राकर, सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) भूपेन्द्र शर्मा सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जांजगीर के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing