रूस- यूक्रेन संकट से दुनियाभर के शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट

रूस की यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन सहित दुनिया के कई शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई जबकि कच्चे तेल के दाम में वृद्धि रिकॉर्ड की गई।

रूस की यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन सहित दुनिया के कई शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई जबकि कच्चे तेल के दाम में वृद्धि रिकॉर्ड की गई।

इसे भी पढ़ें : नाटो के सहयोगी देशों ने यूरोपीय संघ के साथ मिलकर रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगाए

कुछ समय पहले बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक दो हजार अंकों की गिरावट के साथ 55 हजार तीन सौ पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पचास अंकों की गिरावट के साथ 16 हजार पांच सौ पर आ गया।

अमरीका के संवेदी सूचकांक एस एंड पी पांच सौ में दो दशमलव तीन प्रतिशत, नेस्डेक में दो दशमलव आठ प्रतिशत और जर्मनी के डेक्स फ्यूचर में तीन दशमलव पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज गई।

इसे भी पढ़ें : रूस के यूक्रेन पर बड़े हमले के बाद एल्युमिनियम की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंची

रूस का निर्यात बाधित होने की आशंका के मद्देनजर लंदन का ब्रेंट क्रूड कच्‍चे तेल का मूल्‍य एक सौ डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing