सुनील जाखड़ भाजपा में हुए शामिल, कुछ दिन पहले छोड़ी थी कांग्रेस, कहा- एक परिवार से 50 साल का रिश्ता तोड़ा है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए। श्री नड्डा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सुनील जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही अनुशासहीनता का नेटिस मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी।

नई दिल्ली, 19 मई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हुए। श्री नड्डा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सुनील जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही अनुशासहीनता का नेटिस मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर आज सुनील जाखड़ ने एक परिवार से 50 साल का रिश्ता तोड़ा है तो उसमें कई आधारभूत बातें हैं किसी से कोई व्यक्तिगत झगड़ा नहीं था। हमारी 3 पीढ़िया 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया, मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया मैं एक ऐसे सूबे से संबंध रखता हूं जो गुरुओं-पीर की धरती है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing