Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीम WCL ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीम WCL ने किया योगाभ्यास

इस कार्यक्रम में सीएमडी मनोज कुमार तथा निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) ए. के. सिंह ने टीम वेकोलि के सदस्यों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।

Advertisement

नागपुर, 21 जून। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय स्थित कोल क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएमडी मनोज कुमार तथा निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) ए. के. सिंह ने टीम वेकोलि के सदस्यों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।

योग गुरु अशोक गांधी ने कोल क्लब में सभी को विभिन्न आसन कराएं तथा इन आसनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कर्मीयों ने भी योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्याण विभाग का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कल्याण विभाग के श्री रॉबिन चटर्जी ने किया।

इसी प्रकार वेकोलि मुख्यालय के झंकार महिला मंडल द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास किया गया। सांस्कृतिक भवन में आयोजित योग दिवस के इस कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता अग्रवाल तथा उपाध्यक्षा सर्व श्रीमती आभा द्विवेदी, इंदू सिंह एवं सोनाली म्हेत्रे ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सर्व श्रीमती गायत्री सातवकर तथा चरणजीत कौर ने योगाभ्यास कराया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने किया।

Advertisement

योग दिवस का कार्यक्रम, मुख्यालय के साथ-साथ वेकोलि के सभी क्षेत्रों में भी आयोजित किया गया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट