Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल सतर्कता जागरूकता अभियान में योगदान के लिए “टीम WCL संवाद” सम्मानित

सतर्कता जागरूकता अभियान में योगदान के लिए “टीम WCL संवाद” सम्मानित

WCL को प्राप्त यह सम्मान कंपनी के भीतर सतर्कता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए WCL की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है

Advertisement

नागपुर, 27 दिसम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) द्वारा आयोजित तीन महीने के सतर्कता जागरूकता अभियान (VAW-2024) में उल्लेखनीय योगदान के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की “टीम WCL संवाद” को प्रमुखता से सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : 49 साल पहले आज ही के दिन चासनाला कोलियरी में 375 कोयला खनिकों की हुई थी जल समाधि, इस घटना पर बनी थी फिल्म ‘काला पत्थर’

कोलकाता में आयोजित इस अभियान के समापन समारोह में निवारक सतर्कता को बढ़ावा देने और ईमानदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने में टीम के अथक प्रयासों को मान्यता दी गई।

“टीम WCL संवाद” के वरिष्ठ प्रबंधक (जनसंपर्क), श्री आशीष तायल तथा टीम के सदस्य श्री सौरभ वहाने ने नागपुर में WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी, निदेशक (वित्त और कार्मिक) श्री बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हात्रे के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष (कार्मिक/प्रशासन/पीआर/एचआरडी और सुरक्षा) श्री पी. नरेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : उच्च स्तरीय समिति की बैठक : कोयला कामगारों को पेंशन देने की जिम्मेदारी CIL और SCCL की

WCL बोर्ड के सदस्यों ने टीम WCL संवाद की अभिनव तथा सार्थक पहलों के लिए सराहना की, जिसने न केवल सतर्कता अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि कोयला उद्योग की इमेज बिल्डिंग में एक महतवपूर्ण तथा उल्लेखनीय योगदान दिया है। टीम को निवारक सतर्कता के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण, पारदर्शिता और नैतिक प्रथाओं पर जोर देने के लिए सराहना की गई। इस अवसर पर WCL बोर्ड सदस्यों ने टीम को नए मील के पत्थर हासिल करने में निरंतर सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

कोलकाता में आयोजित समापन समारोह में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पी.एम. प्रसाद, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी और निदेशक (वित्त) श्री मुकेश अग्रवाल सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशक श्री रविन्द्र कुमार के साथ-साथ कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों और एम.एस.टी.सी लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड जैसे अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : नए साल में CIL चेयरमैन सहित ये नौ आला अफसर कंपनी को कहेंगे अलविदा

WCL को प्राप्त यह सम्मान कंपनी के भीतर सतर्कता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए WCL की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: