Tuesday, April 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल 2029- 30 तक कोयले की डिमांड 1665 MT होगी, उत्पादन के लिए...

2029- 30 तक कोयले की डिमांड 1665 MT होगी, उत्पादन के लिए जूझना होगा

अनुमान के अनुसार 2029- 30 तक पॉवर सेक्टर की मांग 1059 मिलियन टन होगी। शेष मांग अन्य इस्पात, सीमेंट उर्वरक आदि सेक्टर के लिए होगी।

Advertisement

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (Industrial Punch Desk) : देश में कोयले की मांग (Coal Demand) साल दर साल बढ़ रही है। अंतर मंत्रालयी समिति (IMC) की रिपोर्ट के अनुसार 2029- 30 तक कोयले की मांग 1665.05 मिलियन टन (MT) पर पहुंच जाएगी। उत्पादन का करीब 65 फीसदी कोयला पॉवर सेक्टर में खपत होता है।

इसे भी पढ़ें : CIL : सोलर प्रोजेक्ट से 3000 MW बिजली प्राप्ति का लक्ष्य, अब तक 14 परियोजनाओं पर हुआ काम

मांग के अनुरूप घरेलू कोयला उत्पादन में कमी बनी रहेगी। कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया (CIL), एसीसीसीएल, कैप्टिव एवं कमॅर्शियल माइनिंग से 2029- 30 तक 1500 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य रखा है। जबकि मांग 1665.05 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है।

अनुमान के अनुसार 2029- 30 तक पॉवर सेक्टर की मांग 1059 मिलियन टन होगी। शेष मांग अन्य इस्पात, सीमेंट उर्वरक आदि सेक्टर के लिए होगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : MCL का कोयला उत्पादन 150 मिलियन टन के पार पहुंचा

इधर, चालू वित्तीय वर्ष में घरेलू कोयला उत्पादन का लक्ष्य 1080 मिलियन टन है। जबकि मांग इससे कहीं अधिक है।

देखें वित्तीय वर्षवार कोयले की अनुमानित मांग (आंकड़े मिलियन टन में) :

  • 2024- 25 : 1376.56
  • 2025- 26 : 1443.65
  • 2026- 27 : 1491.23
  • 2027- 28 : 1536.09
  • 2028- 29 : 1610.53
  • 2029- 30 : 1665.05

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: