नई दिल्ली। भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने कोल इंडिया (CIL) की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को भंग कर दिया है। इसकी जानकारी कोल इंडिया ने 12 मई 2026 को शेयर बाजारों (BSE और NSE) को दी है।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के औपचारिक नोटिस के बाद, कोल इंडिया की सहायक कंपनी ‘सीआईएल सोलर पीवी लिमिटेड’ (CIL Solar PV Limited) को रजिस्टर ऑफ कंपनीज से हटा दिया गया है और अब यह कंपनी भंग हो गई है।
कोल इंडिया ने सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के नियम 30 के तहत स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी है।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने 11 मई 2026 को नोटिस नंबर STK-7/001155/2026 जारी किया था, जो 12 मई को कोल इंडिया को प्राप्त हुआ। कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 248 की उप-धारा (5) के तहत सीआईएल सोलर पीवी लिमिटेड का नाम कंपनियों के रजिस्टर से हटा दिया गया है। सीआईएल सोलर पीवी लिमिटेड का गठन 16 अप्रेल, 2021 को किया गया था।
source : Jagran
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









